फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bank seized the property, the owner sold it by making fake documents

Ghaziabad News: बैंक ने कुर्क की संपत्ति, मालिक ने फर्जी कागजात बनाकर बेची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The bank seized the property, the owner sold it by making fake documents
गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर-24 स्थित नोबल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से कुर्क की गई संपत्ति (प्लॉट) को बेचने का मामला सामने आया है। मामले में बैंक के डायरेक्टर की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने फर्जी कागजात बनवाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बैंक के डायरेक्टर व सीईओ राघव भारद्वाज ने पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अजय कुमार शर्मा और सीमा शर्मा ने उनके बैंक से वर्ष 2013 में 20 लाख रुपये का ऋण लिया था। जिसके गारंटर रमेश चंद शर्मा निवासी नेहरूनगर सिहानी गेट व पुरु भारद्वाज निवासी सेक्टर-23 संजयनगर थे।
विज्ञापन

सीमा शर्मा ने ऋण लेने के दौरान गांव महरौली डासना स्थित एक 465 मीटर के प्लॉट को बैंक में गिरवी रखा था। ऋण जमा न करने पर 16 दिसंबर 2022 को कानूनी प्रक्रिया के तहत बैंक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्लॉट को कुर्क कर लिया। आरोप है कि सीमा शर्मा, लोकेश शर्मा नेच्युरल अरोमा प्रोडक्ट प्रा. लि. के पदाधिकारी प्रदीप के खंडेलवाल, सोनू कुमार, हुकुम सिंह व एक अन्य से प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रदीप के खंडेलवाल को बैनामा कर दिया गया। पुलिस ने राघव भारद्वाज की तहरीर पर कविनगर थाने में सीमा शर्मा, लोकेश शर्मा, खरीददार प्रदीप के खंडेलवाल, सोनू कुमार, हुकुम सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed