{"_id":"5eba7c208ebc3e909a685ec0","slug":"thagi167","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2 लाख, डाक्टर की बनाई फर्जी एफबी अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2 लाख, डाक्टर की बनाई फर्जी एफबी अकाउंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से शातिर ठगों ने २ लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। चार बार में युवक के खाते से यह रकम निकाली गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने के आरोप में इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीतिश कुमार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में परिवार केसाथ रहते हैं। उनका नोएडा के एक निजी बैंक में खाता है। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक के बाद एक चार मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से चार बार में दो लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया था। उन्होंने बताया कि हाल में उन्होंने कोई भी खरीदारी ऑनलाइन अपने कार्ड से नहीं की है। आश्चर्य की बात यह है कि ट्रांजेक्शन के दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं आया। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद साहिबाबाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, वसुंधरा सेक्टर नौ में डा. सुनील कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। इसके बाद उनके दोस्तों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं। दोस्तों ने फोन कर उन्हें फ्रॉड होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम अमित खारी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।