फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   THA-Noida Ganga water supply began in

टीएचए-नोएडा में गंगाजल आपूर्ति शुरू

Sat, 12 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
THA-Noida Ganga water supply began in
गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला

एक महीने के इंतजार के बाद टीएचए और नोएडा में पानी का संकट खत्म हो गया। शनिवार सुबह से प्रताप विहार स्थित दोनों प्लांटों से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन पानी कम मिला, लेकिन रविवार से आपूर्ति बढ़ जाएगी और टीएचए में सुबह-शाम दो-दो घंटे आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि 10 अक्तूबर को हरिद्वार से गंगनहर बंद कर दी गई थी। इसके चलते 12 अक्तूबर से नोएडा और टीएचए की कालोनियों में गंगाजल की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई थी। टीएचए की वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, बृज विहार, सूर्य नगर, चंद्र नगर, राधा कुुंज, रामप्रस्थ और इंदिरापुरम कालोनियों में ट्यूबवेलों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन


32 क्यूसेक की बजाय लोगों को सिर्फ 16-17 क्यूसेक पानी ही मिल पा रहा था। इसके चलते कालोनियों में सिर्फ आधे घंटे ही पानी दिया जा रहा था। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गंगाजल प्लांट प्रभारी व अधिशासी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि  शुक्रवार देर रात को 50 क्यूसेक वाले प्लांट में भी पानी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर इसका ट्रीटमेंट कर शनिवार सुबह नोएडा और टीएचए को आपूर्ति शुरू करा दी गई। हालांकि  विद्युत आपूर्ति तीन घंटे के लिए ठप हो जाने से प्लांट बंद हो गया। ऐसे में शनिवार को गंगाजल आपूर्ति भी बाधित रही। प्लांट से गंगाजल मिलने पर शनिवार शाम से कालोनियों में सप्लाई शुरू कर दी गई।


नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को दिन में ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर भरे गए, इसके बाद आपूर्ति दी गई। रविवार से गंगाजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed