फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Testimony continues in Frontier Mail bomb blast case even after 26 years

Ghaziabad News: फ्रंटियर मेल बम धमाके मामले में 26 साल बाद भी चल रही है गवाही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Testimony continues in Frontier Mail bomb blast case even after 26 years
गाजियाबाद। दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्रंटियर मेल (गोल्डन टेंपल) ट्रेन में हुए बम विस्फोट मामले में अब्दुल करीम टुंडा पर बम धमाका करने का आरोप है। इस मामले में 26 साल बाद भी सिर्फ गवाही चल रही है। 59 गवाहों में से अभी तक सिर्फ 12 की गवाहों के ही बयान दर्ज हो पाए हैं। पिछले कई महीने से टुंडा अदालत में भी पेश नहीं हुआ। पिछली सुनवाई पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग से टुंडा की पेशी हुई थी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेशचंद्र शर्मा का कहना हे कि अधिकांश गवाह पंजाब प्रांत के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी गवाह अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। इस कारण से मुकदमे में गवाही पूरी नहीं हो पा रही है। यह भी जानकारी नहीं है कि किस गवाह की मौत हो चुकी है और कौन जीवित है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता श्याम सिंह नागर ने बताया कि वर्ष 1997 में दिल्ली से मुंबई से अमृतसर की तरफ जा रही फ्रंटियर मेल ट्रेन में साहिबाबाद स्टेशन के पास पहुंचने पर सामान्य कोच में बम विस्फोट हुआ था। इसमें एक सिपाही समेत 12 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई थी। घटना का मुकदमा जीआरपी ने दर्ज करते हुए मामले की जांच की। जांच में पता चला कि बम विस्फोट की घटना को पिलखुवा निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लंबे समय तक टुंडा को जीआरपी और पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 16 अगस्त 2014 को दिल्ली पुलिस ने उसे भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed