{"_id":"6aa70ca433473f35420dd821","slug":"temples-and-pandals-will-echo-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-976611-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गणपति बप्पा मोरया से गूंजेंगे मंदिर और पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गणपति बप्पा मोरया से गूंजेंगे मंदिर और पंडाल
विज्ञापन
सीताराम बाजार में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर गणपती बप्पा की प्रतिमा खरीदती महिलाएं। संवाद
गाजियाबाद। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को शहर के मंदिर और पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजेंगे। मंदिरों और सोसायटियों में धूमधाम से उत्सव मनाया जाएगा। रविवार को इसकी तैयारी जोर-शोर से होती रही। गणेशजी की स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं ने मूर्ति खरीदी। इसके दाम भी काफी ऊंचे रहे।
सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में भव्य दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को श्रीगणेश का विशेष पूजन-अभिषेक, सहस्रनाम अर्चना, लड्डुओं का भोग व प्रसाद वितरण होगा। 17 सितंबर को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए मंदिर में 2100 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। स्वयंभू मंदिर और नेहरू नगर शिव मंदिर में भी गणेशजी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में गणपति विराजमान होंगे। मंदिर में सुबह 11:15 बजे शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी। मोती रेजीडेंसी में रविवार को गणपति लाए गए। सोमवार को स्थापना और 19 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर डांडिया भी खेला जाएगा।
विज्ञापन
फॉर्चून रेजीडेंसी में दोपहर साढ़े तीन बजे भजन कीर्तन संग बप्पा का आगमन होगा। प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में शोभायात्रा के साथ बप्पा आएंगे, 20 सितंबर को विदाई दी जाएगी। इसके अलावा अजनारा, केडीपी, वीवीआईपी, जीएच-7 सहित सोसायटियों के मंदिरों में गणेशजी की प्रतिमा रखी जाएगी। शहर में कई जगह पंडाल लगाकर भी मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
500 से 50 हजार तक की बिकी मूर्ति
गणेश चतुर्थी के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने गणेशजी की प्रतिमा खरीदी। इस मौके पर इसके दाम काफी ऊंचे रहे। हापुड़ चुंगी पर मूर्ति बेचने वाले राम सिंह ने बताया कि उनके यहां 500 से लेकर 50 हजार तक की मूर्तियां बिकीं। इसे आम लोगों ने लेकर व्यापारियों ने खरीदा। फैक्टरी व उद्योगों में भी गणेशजी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।