फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Temperature reached 41 degrees, people were troubled in the scorching heat

Ghaziabad News: 41 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, people were troubled in the scorching heat
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान बिना किसी बदलाव के 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में आर्द्रता कम होकर 26 फीसदी व हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दोपहर में बाजार में लोगों की चहलकदमी कम दिखी। कई सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा सा दिखाई दिया। सूरज छिपने के बाद दोबारा से बाजार में रौनक लौटी। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पूरे दिन सूरज की तेज चमक के साथ तपिश झेलने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा। शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन एक डिग्री की गिरावट तापमान में आ सकती है। अगले सप्ताह के शुरू में मौसम में हल्का सा परिवर्तन आएगा और दोबारा से तापमान 40 से नीचे पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed