फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tehsil day dominated by the issue of the cane payment

तहसील दिवस में गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया

Wed, 03 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tehsil day dominated by the issue of the cane payment
sugar cane - फोटो : amar ujala

तहसील दिवस में 170 करोड़ बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। रालोद नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने एसडीएम को मिल प्रबंधन के साथ किसानों की त्रिपक्षीय वार्ता कराने का निर्देश दिया है। रालोद कार्यकर्ता गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील दिवस पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने डीएम निधि केसरवानी को ज्ञापन सौंपा और बताया कि मोदी शुगर मिल पर किसानों का करीब 170 करोड़ रुपया बकाया है। मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को अभी तक मात्र तीन प्रतिशत का ही भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को बताया कि बकाया भुगतान को लेकर मिल मालिक उमेश मोदी और अध्यासी फतेहबहादुर के खिलाफ कोतवाली मोदीनगर में रिपोर्ट दर्ज है, उमेश मोदी विदेश में हैं। उमेश मोदी को इंटरपोल की मदद से भारत लाया जाए, ताकि किसानों को भुगतान दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन से बैंक को ब्याज का एक करोड़ सत्तर लाख की एडवाइज जारी कराने की मांग भी की। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करेंगे। इस पर डीएम ने एसडीएम अतुल कुमार को मिल प्रबंधन के साथ किसानों की त्रिपक्षीय वार्ता कराने का निर्देश दिया है।

रालोद नेताओं में सतेंद्र तोमर, बिट्टू खंजरपुर, अरुण दहिया, वरुण दहिया, रामभरोसे लाल मोर्य, सुखवीर सिंहर, नरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, वीरसैन, और सतेंद्र आदि शामिल रहे। वहीं बकाया गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता तहसील पर धरने पर बैठे। धरना उपरांत उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा।


धरने पर सिंटू नेहरा, सुशील त्यागी, संजीव त्यागी, रामअवतार, विजय कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप त्यागी और ब्रजमोहन आदि शामिल रहे। इसके अलावा  सुल्तानपुर निवासी विपिन ने गांव पंचायत पर श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए आंवटित की गई धनराशि का गबन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव सारा रोड वासी दुलीचंद ने सारा रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग की। तहसील दिवस में 36 शिकायतें मिली, जिनमें मौके पर मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed