Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad development model shines on the international stage

Ghaziabad News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका गाजियाबाद का विकास मॉडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad development model shines on the international stage
गाजियाबाद। सर्कुलर इकोनॉमी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में गाजियाबाद के नवाचारों की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनाई दे रही है। गाजियाबाद के पूर्व नगरायुक्त व मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की क्षेत्रीय कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। 25 से 27 नवंबर तक यूएन एस्कैप और यूएनसीआरडी द्वारा आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जयपुर घोषणा (2025-2035) को जमीनी स्तर पर लागू करना है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा नामित मलिक ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0, मिशन लाइफ और विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) जैसी राष्ट्रीय नीतियों को रेखांकित किया। उन्होंने गाजियाबाद के नगर आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के सफल मॉडल साझा करते हुए बताया कि कैसे देश के पहले प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से जुटाई गई राशि से 40 एमएलडी का टर्शियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया, जो आज 1,100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को शोधित पानी दे रहा है। इसे ग्लोबल वाटर अवॉर्ड्स 2025 से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने कार्बन क्रेडिट परियोजना पंजीकृत कराने वाले यूपी के पहले निकाय बनने, ब्लूमबर्ग मेयर्स चैलेंज विजेता गोबर से बने जैविक सफेद पेंट और 50 आरआरआर (कम उपयोग, दोबारा उपयोग, रीसाइकिल) केंद्रों की सफलता का भी जिक्र किया। इसके अतिरिक्त ग्लास अपसाइक्लिंग प्लांट, प्लास्टिक से पाइप निर्माण, देश के पहले एसटीपी आधारित बायो-सीएनजी प्लांट और 193 हरित नर्सरियों के माध्यम से पुराने कूड़ा स्थलों के कायाकल्प की पहल को कार्यशाला में शामिल विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed