फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager committed suicide after not getting money for liquor

Ghaziabad News: शराब के लिए रुपये न मिलने पर किशोर ने दी थी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide after not getting money for liquor
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नाहली में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई 15 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दावा किया है कि किशोर ने शराब के रुपये नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर फंदे से लटक कर खुदकुशी की थी। घटना के वक्त परिजनों ने किशोर की गला दबाकर हत्या घर के दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गांव नाहली निवासी फारूक के 15 वर्षीय पुत्र की शुक्रवार को आसिफ की मौत हो गई थी। फारूक ने आसिफ की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव घर के दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया गया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहराई से जांच की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। इसके अलावा परिजनों से भी गहनता से पूछताछ की गई। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आसिफ नशे का आदी था। नशा करने के लिए वह रुपये मांगता रहता था। रुपये नहीं मिलने पर वह हंगामा करता था। शुक्रवार को आसिफ ने शराब के लिए रुपये मांगे, नहीं देने पर उसने हंगामा किया था। दोपहर में परिजन नमाज के लिए चले गए। लौटे तो आसिफ का शव फंदे पर लटका मिला। इसे देखकर परिजन डर गए और उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शव दरवाजे पर रख कर उसकी हत्या की अफवाह फैला दी। एसीपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed