फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenage girl dies after falling from fourth floor; accused of being thrown for resisting molestation.

Ghaziabad News: चौथी मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर फेंकने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after falling from fourth floor; accused of being thrown for resisting molestation.
कौशांबी। 15 वर्षीय किशोरी की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक शहनवाज उर्फ शानू पर छेड़छाड़ का विरोध और शादी से इन्कार करने पर किशोरी को फेंकने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां की शिकायत पर कौशांबी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मां ने शिकायत में बताया कि करीब 10 वर्षों से उनका परिवार कौशांबी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। वह घरेलू सहायिका का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। 15 वर्षीय बेटी भी इसमें हाथ बंटाती थी। आरोप है कि पड़ोस की इमारत में चौथी मंजिल पर रहने वाला शहनवाज काम पर आते-जाते समय किशोरी से छेड़छाड़ करता था। करीब दो माह से वह उस पर शादी का दबाव भी बना रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने और शादी से इन्कार करने पर उसने किशोरी की पिटाई की। इसके बाद से वह भय के कारण काम पर जाने और घर से बाहर निकलने से बच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार रात करीब 10 बजे किशोरी दूध लेने निकली थी। लौटते समय आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया। करीब आधे घंटे बाद पड़ोस के दो युवकों ने परिवार को सूचना दी कि किशोरी चौथी मंजिल से नीचे गिर गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
----
तीन माह पहले पिता की हो चुकी मौत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी करते थे। तीन माह पहले उनकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। छोटी बहन और भाई पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए किशोरी भी घरों में काम कर मां की मदद कर रही थी। मां का कहना है कि एक सप्ताह पहले हुई छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत पुलिस से की होती तो शायद उनकी बेटी आज जीवित होती।

----
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सर्विलांस टीम भी आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed