फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher marries minor student, FIR lodged

Ghaziabad News: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teacher marries minor student, FIR lodged
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घर में जाकर आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामला एक दिसंबर की शाम का है। पुलिस ने दो दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार को वह अपने काम पर गए थे। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन

घर में मौजूद बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उनकी पत्नी से दुष्कर्म किया। बताया कि जब उनकी पत्नी ने शोर मचाया तब पड़ोस के लोग घर पहुंचे। यहां आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर थाने ले गए। देर शाम पुलिस ने आरोपी और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed