{"_id":"58e129ff4f1c1b4c3e5b42d2","slug":"taxon-kraits-team-of-surat-s-hackathon-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकाथॉन विजेता बनी सूरत की ‘टैक्नो क्रैट्स’ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकाथॉन विजेता बनी सूरत की ‘टैक्नो क्रैट्स’ टीम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। 36 घंटे की लगातार मेहनत के बाद स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2017 में सूरत की टीम टैक्नो क्रैट्स ने जीत हासिल एक लाख का पुरस्कार हासिल किया। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े टैक्नो क्रैट्स टीम के बनाए एप ‘मॉनीटरिंग ऑफ द एग्जामिनेशन सिस्टम’ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं आईआईटी दिल्ली की टीम हैकाथॉन में दूसरे स्थान पर रही। 75 हजार रुपये पुरस्कार जीतने वाली आईआईटी दिल्ली की टीम ने ‘सॉल्यूशन टू प्रीवेंट कॉपी राइट इनफ्रिगमेंट/पायरेसी ऑफ एनसीईआरटी टैक्स्ट बुक’ प्रोजेक्ट तैयार किया। तीसरे स्थान रही एनआईआईटी कोडर्स टीम के प्रोजेक्ट ‘अन्वेश: स्मार्ट डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम’ बनाकर 50 हजार रुपये पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
हैकाथॉन में चौथा पुरस्कार के साथ 10 हजार का पुरस्कार टीम स्टैनकार्डिजर्स के प्रोजेक्ट ‘इंडेक्स फैक्टर बेस्ड स्टैंडराइजेशन ऑफ मार्क्स’ ने पाया। वहीं प्रोत्साहन सर्टिफिकेट टीम ट्राइट्रॉन द इनक्रिप्टर के प्रोजेक्ट ‘सॉफ्टवेयर टूल्स फॉर इवैल्युएटिंग परफॉरमेंस ऑफ टीचर्स बाइ स्टूडेंट्स’ को मिला।
विज्ञापन
हैकाथॉन में 16 राज्यों के 47 टीमों ने 47 समस्याओं पर एप्स, सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया। टॉप आठ में से चार टीमों ने टॉप फोर में जगह बनाई। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर अशु वर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
आठ टीमों में टीम ईसीई ईआईडी का प्रोजेक्ट ‘एग्जामिनेशन इमपरसोनेट डिटेक्टर’, टीम गीकाट्रोन का प्रोजेक्ट ‘मार्ट इवेल्यूएशन ऑफ आंसर बुकलेट्स’, आईआईटी दिल्ली का प्रोजेक्ट ‘सॉल्यूशन टू प्रीवेंट कॉपी राइट इनफ्रिगमेंट/पायरेसी ऑफ एनसीईआरटी टैक्स्ट बुक’, टीम एनआईआईटी कोडर्स के प्रोजेक्ट ‘अन्वेश: स्मार्ट डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम’, टीम रेड कोडर का ‘प्रोजेक्ट एडुएक्सप्लोर’, टीम स्टैनकार्डिजर्स का प्रोजेक्ट ‘इंडेक्स फैक्टर बेस्ड स्टैंडराइजेशन ऑफ मार्क्स’, टीम टैक्नो क्रैट्स का प्रोजेक्ट ‘एप फॉर मॉनीटरिंग ऑफ द एग्जामिनेशन सिस्टम’ और टीम ट्राइट्रॉन द इनक्रिप्टर का प्रोजेक्ट ‘सॉफ्टवेयर टूल्स फॉर इवैल्युएटिंग परफॉरमेंस ऑफ टीचर्स बाइ स्टूडेंट्स’ शामिल रहा।
समारोह में संस्थान के चेयरमैन दिनेश गोयल, एडवाइजर प्रो. बीके गुप्ता, निदेशक आरएंडडी डा. लक्ष्मण प्रसाद, निदेशक डा. राजेश वर्मा, निदेशक एडमिन प्रो. वीके जैन, चीफ वार्डन प्रो. राकेश कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रो. मनोरमा शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपुल गोयल, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डा. श्रवण कुमार, नवीन दुबे मौजूद रहे।