फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tai's son accused of rape, report filed

Ghaziabad News: ताई के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tai's son accused of rape, report filed
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक पर दिल्ली में रहने वाली ताई की बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पहले यह मुकदमा दिल्ली में दर्ज हुआ था। बाद में बार्डर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दिल्ली के एक थाने से जीरो एफआईआर शनिवार को लोनी बॉर्डर थाना पर दर्ज हुई है। दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। उनके माता-पिता फरीदाबाद में रहते हैं। वह दिल्ली में अपनी ताई के घर रहती है। उनकी ताई लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती हैं। वह अपनी ताई के घर कुछ दिनों के लिए गई थी। यहां ताई के बेटे ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उनके साथ फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले उनके पेट में दर्द होने लगा। बाद में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान दर्ज हुए हैं। बयान में पीड़िता ने अपने आपको को 19 साल का बताया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed