फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tableau of Namo Bharat train will be included in the Republic Day parade

Ghaziabad News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी नमो भारत ट्रेन की झांकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Namo Bharat train will be included in the Republic Day parade
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी नमो भारत ट्रेन की झांकी।
गाजियाबाद। देश की पहली नमो भारत ट्रेन यात्रियों के बाद अब गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। नमो भारत ट्रेन की झांकी 26 जनवरी को परेड में शामिल होगी और उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगी। इस झांकी में साहिबाबाद का स्टेशन और इससे बाहर निकलती हुई ट्रेन विकसित और समृद्ध भारत की झलक दिखाएगी।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाया गया है। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन की यह झांकी देखने का यह बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा। देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों से परेड देखने पहुंचने वाले लोग इस झांकी के जरिए परिवहन क्षेत्र में आए बड़े बदलाव को महसूस करेंगे।
विज्ञापन

इस झांकी को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। नमो भारत ट्रेन का मॉडल हूबहू ट्रेन जैसा बनाया गया है। झांकी के दौरान देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का पूरा ब्योरा भी बताया जाएगा। इसके साथ-साथ अन्य चरणों में देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed