फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   swindled by creating a fake Facebook profile in the name of a former DM

Ghaziabad News: पूर्व डीएम के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर 50 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
swindled by creating a fake Facebook profile in the name of a former DM
गाजियाबाद। आईएएस व गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी की फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर घरेलू सामान कम कीमत पर बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इकला गांव के रहने वाले नीरज नागर के मुताबिक साइबर ठगों ने आईएएस व गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी डाॅ. ब्रजेश नारायण सिंह के नाम व पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई। फिर इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से उनके पिता से संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका स्थानांतरण होने वाला है, इसलिए वह अपना फर्नीचर एवं अन्य घरेलू सामान कम मूल्य पर बेच रहे हैं। साथ ही यह विश्वास दिलाया गया कि भुगतान प्राप्त होने के बाद अगले दिन आर्मी ट्रक के माध्यम से सामान बताए पते पर भिजवा दिया जाएगा। बातों पर विश्वास कर उनके पिता ने 50 हजार रुपये ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद न तो कोई सामान आया और फोन भी उठाना बंद कर दिया। जांच करने पर पता चला कि जिस फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से संपर्क किया था, वह फर्जी थी। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम गई है। उनका पता लगाया जा रहा है, ताकि रकम फ्रीज कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed