फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surya Murder Case: Signs of life return to Khoda after eight days; markets reopen.

सूर्या हत्याकांड़: खोड़ा में आठ दिन बाद दिखी रौनक, बाजार भी खुले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Surya Murder Case: Signs of life return to Khoda after eight days; markets reopen.
खोड़ा। नवनीत विहार निवासी 11वीं के छात्र सूर्या (17) की हत्या के आठ दिन बाद शनिवार से लोगों का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। बाजार खुलने के साथ-साथ इलाके में चहलकदमी भी दिखाई दी। क्षेत्र में तैनात पुलिस बल में भी कमी की गई है। हालांकि 16 जून को सूर्या हत्याकांड के मुख्यारोपी असद के मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सभी की निगाहे टिकी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, 28 मई को सूर्या हत्याकांड के बाद नवनीत विहार ही नहीं बल्कि पूरे खोड़ा में तनाव की स्थिति रही और जुमे की नमाज के बाद शनिवार को लोग घरों से बाहर निकलें। बाजार भी खुले और लोगों ने रोजमर्रा के काम भी किए। सूर्या हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव के चलते पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया था। इतवार पुस्ता पर बेरिकेडिंग कर अंदर की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। वहीं, बाजार बंद होने की वजह से लोगों को भी दिक्कतें हुई। हालांकि शुक्रवार को नमाज न होने देने की बात को लेकर माहौल गर्म थी। नमाज शांतिपूर्वक हुई तो माहौल में भी नमी आई और बाजार खुल गया। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि हालात सामान्य हो रहे हैं। पुलिस बल भी काफी हद तक कम कर दिया गया है। हालांकि संवेदनशील स्थानों पर अभी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

आठ दिन में इतवार पुस्ता बाजार में व्यापारियों को लाखों का नुकसान
सूर्या हत्याकांड के बाद लगातार बंद चल रहे बाजार की वजह से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इतवार पुस्ता से लेकर लोकप्रिय विहार और नवनीत विहार समेत अन्य बाजारों के व्यापारी प्रभावित हुए। आठ दिन तक किराने से लेकर कई रेस्तरां, हार्डवेयर, बेकरी समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। व्यापारी विकास गुप्ता ने बताया कि सात दिन में करीब 20 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। भले ही बाजार में लोग निकल रहे हैं, लेकिन व्यापार के नजरिए से अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। वहीं, मिष्ठान भंडार संचालक अन्नू ने बताया कि पूरे क्षेत्र में करीब चार हजार व्यापारी हैं। सात दिन की कमाई को देखा जाए तो करोड़ों रुपये की हर रोज आर्थिक हानि हुई है। हालात सामान्य होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून की कार्रवाई चर्चा का विषय
सूर्या हत्याकांड के मुख्यारोपी असद के पिता नवाब के मकान पर 30 मई प्रशासन की टीम ने नोटिस चस्पा किया था। प्रशासननिक अधिकारियों की जांच में मकान बंजर भूमि पर बना हुआ बताया गया है। उसी जमीन पर अवैध कब्रा करने की बात कही गई थी। इसकी रजिस्ट्री भी नवाब के नाम पर मिली। प्रशासन की टीम ने घर पर 15 दिन का नोटिस चस्पा करते हुए मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। चूंकि 16 जून को मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed