{"_id":"57a0f8ae4f1c1b5a7b2ba233","slug":"suffered-from-morning-to-evening-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम झेला जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम झेला जाम
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के चलते डायवर्जन झेलने के बाद मंगलवार को लोगों ने भीषण जाम झेला। शहर के आधे से अधिक इलाकों में सुबह से लेकर देर शाम तक जाम रहा। टीएचए के कई इलाकों समेत दोनों नेशनल हाईवे और जीटी रोड पर गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन
हजारों लोग समय से दफ्तर नहीं पहुंच पाए और शाम को जब घर लौटे तो फिर घंटों जाम का सामना करना पड़ा। दिन भर के जाम से निपटने में पुलिस फेल रही क्योंकि नो एंट्री में बड़ी संख्या में घुसे वाहनों को रोक नहीं पाई। कांवड़ यात्रा के चलते काफी दिनों से रुके हुए भारी वाहनों के सड़क पर आने, बीच रास्ते वाहनों के खराब होने और बारिश भी जाम का प्रमुख कारण बने।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के बाद मंगलवार को स्कूल खुलते ही बसों और अन्य वाहनों का दबाव बढ़ा तो आठ बजे से ही जाम के हालात बनने शुरू हो गए। सुबह से राजनगर एक्सटेंशन, सिहानी चुंगी, मेरठ रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं, एनएच-24 पर लालकुआं से एबीईएस कॉलेज की ओर ओर विजयनगर बाईपास पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर दोनों ओर वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर तक जाम की स्थिति बनी रही। मोहन नगर और ट्रांस हिंडन के सभी मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को कई घंटे जाम से जूझना पड़ा। मोहन नगर पर नो एंट्री में घुसे भारी वाहनों के चलते भारी परेशानी हुई।