{"_id":"57dd78f14f1c1be97cd47c3f","slug":"sudkhor-tortured-hostage-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदखोर ने बंधक बना युवक को यातनाएं दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदखोर ने बंधक बना युवक को यातनाएं दी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक युवक को बंधक बना सूदखोर द्वारा यातनाएं दी गईं। परेशान होकर वह सुसाइड करने नहर पर पहुंच गया, लेकिन लोगों ने उसे कूदने नहीं दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर लोगों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया।ब्रिज विहार कालोनी में कुलदीप जाटव परिवार सहित रहता है।
विज्ञापन
आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर में फास्ट फूड की ठेली लगाकर घर का खर्च चलाता है। पीड़ित ने बताया कि तीन वर्ष पहले एक सूदखोर से चालीस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि चालीस हजार रुपये के छह लाख रुपये सूदखोर को लौटा चुका है, लेकिन सूदखोर 11 लाख रुपये बकाया बता रहा है। सूदखोर बीस प्रतिशत से अधिक का ब्याज उससे वसूल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि रुपये नहीं लौटाने पर युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा। किसी तरह शनिवार को उसके चंगुल से भागकर वह घर पहुंचा। इसके बाद वह सुसाइड के लिए नहर पर पहुंच गया। कालोनी के युवकों ने उसे देख लिया और सुसाइड से करने से रोका।
विज्ञापन
बाद में परिजनों के साथ वह थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसओ मुरादनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।