{"_id":"6633312958de672dcb022ba8","slug":"sudden-death-of-an-elderly-man-while-offering-namaz-in-the-mosque-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठे-बैठे आई मौत: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुई घटना; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठे-बैठे आई मौत: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुई घटना; वीडियो वायरल
Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
सार
मुरादनगर की आदर्श कॉलोनी स्थित एक मस्जिद में नमाद अदा करते हुए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : वायरल वीडियो
विस्तार
मुरादनगर की आदर्श कॉलोनी स्थित छप्पर वाली मस्जिद में नमाज अदा करते समय एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग की अचानक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 70 वर्षीय हाजी हनीफ बुधवार शाम को कॉलोनी की ही छप्पर वाली मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह मस्जिद में अकेले बैठकर ही नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच बुजुर्ग अचानक पीछे को गिर गए। पीछे के गिरने के बाद मस्जिद परिसर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत उन्हें उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन