फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student riding a bicycle dies after being hit by a bus

Ghaziabad News: बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bicycle dies after being hit by a bus
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सीएनजी पंप के पास साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे आठवीं कक्षा के छात्र सोनू (13) को बस ने कुचल दिया। सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 19 सितंबर की है। मामले में बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोनू मधुबन बापूधाम में एलआईजी फ्लैट में परिवार के साथ रहता था। सोनू के पिता सुनील ने बताया कि चालक ने छात्र को टक्कर मारने के बाद बस नहीं रोकी और छात्र के ऊपर से बस का पिछला टायर उतार दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बस चालक मुर्सलिम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धौलाना का रहने वाला है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


चालक के पास नहीं मिला लाइसेंस
पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी मुर्सलिम के पास कोई लाइसेंस नहीं था। वह बिना लाइसेंस के ही बस चला रहा था। एसीपी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 106 में मुकदमा दर्ज किया गया है। लाइसेंस नहीं मिलने पर इसमें गैर इरादतन हत्या की धारा 105 जोड़ी गई है। इसके अनुसार ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed