{"_id":"582f52ff4f1c1bcc5e8fe0d9","slug":"student-president-in-chunac-trumpets-of-independents","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाच में अध्यक्ष पद पर निर्दलियों का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाच में अध्यक्ष पद पर निर्दलियों का डंका
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध महानगर के डिग्री कालेजों में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। छात्रसंघ चुनावों में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का डंका बोला। महानगर के चारों डिग्री कालेजों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
एमएमएच कालेज में अमन कुमार, एसडी कालेज में राज नागर, कांशीराम राजकीय कालेज में सचिन बंसल और एलआर पीजी कालेज में निखिल रावत अध्यक्ष बने। एबीवीपी को एमएमएच और एसडी कालेज में अध्यक्ष पद छोड़कर तीन-तीन पद हासिल हुए।
एबीवीपी से एमएमएच में महामंत्री पद पर सुशांत शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर विनीत बालियान और कोषाध्यक्ष पद पर निर्वेश शर्मा विजयी रहे। एसडी में एबीवीपी पैनल से उपाध्यक्ष पद पर कौशेंद्र बैसला, सह-सचिव पद पर राहुल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर पल्लवी सिंह विजयी रहीं।
विज्ञापन
गाजियाबाद के चारों कालेजों में ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत 40 फीसदी रही। एमएमएच कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. केशव कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अमन कुमार ने 482 वोट हासिल कर एबीवीपी के पंकज कसाना को शिकस्त दी।
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय मोहित विकल ने 563 वोट प्राप्त कर पंकज कुमार को हराया। महामंत्री पद पर एबीवीपी के सुशांत शर्मा ने 869 वोट हासिल कर पिंटू कुमार को जबकि संयुक्त मंत्री पद पर एबीवीपी के विनीत बालियान ने 834 वोट हासिल कर अर्जुन कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ही निर्वेश वर्मा ने 989 वोट हासिल कर ज्योति यादव को शिकस्त दी।
एसडी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अनिल चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्दलीय राज नागर ने 372 वोट हासिल कर मनीष कसाना को हराया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कौशेंद्र बैसला ने 354 वोट प्राप्त कर कुलदीप आर्य को, महामंत्री पद पर नेहा शर्मा ने 554 वोट पाकर नीरज को, सह-सचिव पद पर एबीवीपी के राहुल कुमार ने 646 वोट प्राप्त कर मानिक को जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की पल्लवी सिंह ने जीत हासिल की।
वहीं, माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज की प्राचार्य डा. अर्चना वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सचिन बंसल, उपाध्यक्ष पद पर शाहनवाज व अक्षित बोरा, महामंत्री पद पर सोनिका, संयुक्त सचिव पद पर प्रवीण कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति रानी ने जीत हासिल की।
उधर, साहिबाबाद के एलआर कालेज में 380 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिल रावत ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष मोनिका सिंह, सचिव नितिन कुमार, सह सचिव अंकित पाल और कोषाध्यक्ष दामिनी कोरान चुनीं गईं।
शुक्रवार को मतदान और फिर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव में जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने खुशी में नारेबाजी की और पटाखे छोड़े।
एमएम कालेज में नामांकन 21 को, 22 को नाम वापसी
एमएम डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 21 नवंबर को नामांकन होगा। 22 को नाम वापसी जबकि 26 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. पी के गर्ग के मुताबिक 23 को प्रत्याशियों के साथ प्रबंधन की बैठक होगी।
26 नवंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान और इसी दिन सायं तीन बजे मतगणना शुरू होगी । मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।