Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student heading to tuition while showing off attacked with a sharp-edged weapon; case registered

Ghaziabad News: टशनबाजी में ट्यूशन जा रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Student heading to tuition while showing off attacked with a sharp-edged weapon; case registered
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप आरोपियों ने टशनबाजी में ट्यूशन जा रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की आलोक पार्क कॉलोनी निवासी प्रवीन सिंहल की शिकायत के अनुसार उनका बेटा भादेश सिंहल तिबड़ा रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन के लिए जाता है। भादेश तीन दिन पहले कोचिंग सेंटर जा रहा था। आरोप है कि भादेश जैसे ही तिबड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा तभी आरोपियों ने टशनबाजी में गाली गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार और बेल्ट से हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार अर्श तोमर व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed