फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   student Fight

कॉलेज में वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, हाइवे पर हुई मारपीटकॉलेज के बाहर वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, हाईवे पर कार से मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

कॉलेज के बाहर वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, हाईवे पर कार से मारी टक्करमसूरी।बीबीए के छात्रों के साथी फॉरच्यूर्नर कार में सवार होकर आए और दूसरे गुट के छात्रों को पीटने लगे।यह हाईटेक कॉलेज के विद्यार्थी नहीं है, आउट साइडर थे।

विज्ञापन
student Fight

विस्तार

कॉलेज के बाहर वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, हाईवे पर कार से मारी टक्कर
विज्ञापन

मसूरी। एनएच-9 स्थित हाईटेक कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच वर्चस्व के लिए बुधवार को जमकर संघर्ष हुआ। बीबीए और बीसीए के छात्रों के बीच कॉलेज बाहर हुए इस संघर्ष में एक गुट के छात्र को बचाने आए उसके साथी की अनियंत्रित कार से जबरदस्त टक्कर लगी। फिल्मी अंदाज में होंडा सिटी कार से लगी टक्कर से वह हवा में उछल गया और पहले बोनट पर फिर सड़क पर जाकर गिरा। वह बचकर भागने लगा तो दूसरे गुट के छात्रों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। सरेआम गुंडई और संघर्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के छात्रों को हिरासत में लेकर कार सीज कर दी।

पुलिस पूछताछ सामने आया कि वर्चस्व के लिए बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों का बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों से विवाद हुआ था। यह विवाद कई दिन से चल रहा था। बुधवार को दोनों गुटों में पहले कॉलेज में विवाद हुआ इसके बाद शाम को एनएच-9 पर मारपीट हुई। छात्रों के एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाया। बीबीए के छात्रों के साथी फॉरच्यूर्नर कार में सवार होकर आए और दूसरे गुट के छात्रों को पीटने लगे। तभी दूसरे गुट के साथी होंडा सिटी कार लेकर पहुंचे। हड़बड़ाहट में उसने अपने ही एक साथी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से घायल हुए छात्र का कहना है कि होंडा सिटी कार में सवार लोगों को उसने मदद के लिए बुलाया था, लेकिन ब्रेक नहीं लगने से टक्कर हुई। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि कॉलेज के छात्रों में मारपीट का मामला आया है। दोनों पक्ष के छात्रों से पूछताछ की गई है। होंडा सिटी कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गुट के छह युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, वह मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस की ओर से रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईटेक कॉलेज की अनुशासन समिति के प्रभारी अमित शर्मा का कहना है कि घटना कॉलेज के बाहर की है। यह हाईटेक कॉलेज के विद्यार्थी नहीं है, आउट साइडर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed