फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stone pelting between two parties over molestation about 10 people injured in muradnagar

गाजियाबाद में बवाल: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव, करीब 10 लोग घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
सार

अचानक पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब तीन मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। किसी ने मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Stone pelting between two parties over molestation about 10 people injured in muradnagar
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित बंबा मार्ग पर युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बंगा मार्ग आदर्शन कॉलोनी में एक युवती अपने घर जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में एक युवक ने युवती पर टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। यह बात युवती ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने आ गए और लाठी डंडे व पत्थर चले। 
विज्ञापन


अचानक पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब तीन मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। किसी ने मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष से मुर्सलीन, सोनम, सोहेल व दूसरे पक्ष से रानी, सुजैन, सलीम समेत दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गये। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed