{"_id":"575eefb54f1c1bb26511b768","slug":"stock-of-fennel-was-polished-sealed-and-sent-to-the-sample-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिश लगी सौंफ का स्टाक सील, जांच को भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिश लगी सौंफ का स्टाक सील, जांच को भेजा सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
भोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित जहरीले रंगों (वाटर कलर) की पॉलिश लगी सौंफ की सप्लाई का भंडाफोड़ फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने किया है। किराना मंडी में यह गोरखधंधा चल रहा था। टीम ने सोमवार दोपहर छापा मारकर लाखों रुपये कीमत की सौंफ का स्टॉक सील कर दिया। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि सौंफ को सुंदर दिखाने और लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए उस पर रंगीन पॉलिश की जा रही है। इसमें जहरीले वाटर कलर का प्रयोग किया जा रहा है। इनके प्रयोग से कैंसर, टीबी और लीवर सोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने रामनगर किराना मंडी स्थित मैसर्स जयभगवान के यहां से 48 बोरे रंगीन सौंफ पकड़ी। सौंफ का सैंपल लेने के बाद स्टाक को सीज कर दिया गया है। यहां से सौंफ की सप्लाई एनसीआर में की जाती थी।
विज्ञापन
दुकान मालिक का कहना है कि वह सौंफ की केवल ट्रेडिंग करता है। यहां पर पॉलिश नहीं की जाती है। उन्हें रंगों के खतरे के बारे में जानकारी नहीं है।