{"_id":"6a42c13abd3cdfc5ad0c8647","slug":"sticks-and-clubs-used-in-a-clash-between-two-groups-several-people-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-920218-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो पक्षों के विवाद में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो पक्षों के विवाद में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना क्रासिंग थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि 25 जून की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त रोहित और अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था। शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद एक पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रोहित को गंभीर चोटें आईं, जबकि शिकायतकर्ता अमित कुमार के चेहरे पर चोट लगने से सात टांके लगे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।