{"_id":"5700141f4f1c1bad7ff00314","slug":"state-support-will-be-closed-on-monday-bullion-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों के समर्थन ने सोमवार को रहेगा प्रदेश बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों के समर्थन ने सोमवार को रहेगा प्रदेश बंद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे महीने में प्रवेश कर गई। इसकेसाथ ही व्यापार मंडलों व उद्योग संगठनों ने भी हड़ताल को अपना समर्थन सौंप दिया है। इसकेसाथ ही सोमवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। इसमें पेट्रोल पंपों के साथ ही बाजार और उद्योग पूरी तरह बंद रहेंगे।
सर्राफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी लगाने और दो लाख से ज्यादा की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में एक महीने से हड़ताल पर हैं। ऐसे में व्यापार मंडलों ने भी सर्राफा कारोबारियों का साथ देने का निर्णय लिया है।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने बताया कि केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं केसमाधान को गंभीर नहीं है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों के साथ ही व्यापार मंडल भी सोमवार को बंद रखेगा। सोमवार को प्रदेश केसभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो इस बंदी को आरपार की लड़ाई में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री की शव यात्रा निकाली
साहिबाबाद। व्यापार मंडल और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने मिलकर श्याम पार्क में वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले की शव यात्रा निकाली। यात्रा खत्म होने पर पुतला फूंककर व्यापारियों ने विरोध जाहिर किया।
शव यात्रा जिंदल मार्केट, लाजपतन नगर, राजेंद नगर, शालीमार गार्डन, वैशाली, वसुंधरा होते हुए इंदिरापुरम स्थित पीसी ज्वेलर्स के सामने पहुंचे। वहां पर वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन के लोग भी यात्रा में शामिल हो गए।
इस मौके पर नकुल वर्मा, अशोक आनंद वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, सुनील गुप्त, संजय, मनीष वर्मा, लियाकत अली, महेश सोनी, गोपाल, दीपक, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
बंदी का किया विरोध
गाजियाबाद उद्योग व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बंसल ने बंदी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करने के पक्ष में नहीं है। किसी के प्रतिष्ठान को जबरन बंद भी नहीं कराने दिया जाएगा।
सोमवार को बंद रहेंगे शहर के पेट्रोल पंप
डिस्ट्रिक्ट पेट्रोलियम एसोसिएशन ने सर्राफा व्यापारियों द्वारा जारी हड़ताल का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि व्यापारियों की मांग जायज है। इसलिए सोमवार को शहर के सभी पेट्रोल पंप सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगे। इस बीच पेट्रोल पंपा पर नोटिस चस्पा कर ग्राहकों को बंदी का वास्तविक कारण बताया जाएगा।