फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State government employee-writers to receive a prize of one lakh; applications invited.

Ghaziabad News: राज्यकर्मी साहित्यकारों को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार, आवेदन मांगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
State government employee-writers to receive a prize of one lakh; applications invited.
गाजियाबाद। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए राज्यकर्मी साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से 10 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत अधिकतम 24 साहित्यकारों का चयन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ गैर-हिंदी भाषी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पात्र राज्यकर्मी साहित्यकार भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित अन्य प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। इच्छुक आवेदक संस्थान की वेबसाइट लिंक https://forms.gle/1hdhBWJb9zA3MM1UA पर आवेदन और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट छह प्रतियों में संबंधित पुस्तकों के साथ 17 नवंबर 2026 तक संस्थान के लखनऊ स्थित कार्यालय राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्ष संख्या 119-बी, भूतल, निकट गेट संख्या-9, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हजरतगंज में पहुंचाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed