फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sri Krishna Janmashtami One night at 6 pm this evening diversion Mohnnagr

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज शाम 6 से रात एक बजे तक मोहननगर पर डायवर्जन

Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami One night at 6 pm this evening diversion Mohnnagr
अन्य - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बृहस्पतिवार शाम छह से देर रात एक बजे तक मोहननगर पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। मोहननगर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी, लिहाजा इस दौरान भारी वाहन हिंडन एयरफोर्स से करहेड़ा होकर निकाले जाएंगे जबकि गाजियाबाद से मोहन नगर होकर जाने वाले भारी वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा, रेलवे रोड और राजनगर में इस्कॉन मंदिर के आसपास डायवर्जन उस समय भीड़ की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। ज्यादा भीड़ रही तो बैरीकेडिंग कर वाहनों को रोक कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली-नोएडा से मोहननगर के रास्ते गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहन चालक जाम से बचने के लिए एनएच-24 से आ सकते हैं। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मोहनगर मंदिर, ठाकुरद्वारा, रेलवे रोड और राजनगर में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर घर जाने वालों की भीड़, रोडवेज बसें फुल
 जन्माष्टमी पर घर जाने वालों की भीड़ रही। इसके चलते बुधवार को रोडवेज बसें भी फुल रहीं। मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ की ओर जाने वाली बसों में भीड़ ज्यादा रही।


लोगों ने बसों की छतों पर बैठकर सफर किया। दोपहर बाद से ही बसों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी और देर रात तक बसें फुल रहीं। उधर, लोकल ट्रेनों में भी हाल ऐसा ही रहा। अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, खुर्जा, हापुड़, पिलखुवा, मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रहीं। घर जाने वालों की भीड़ के चलते बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed