{"_id":"65f1f8f43457f837ba0dbb04","slug":"special-trains-will-run-for-north-east-on-holi-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-331119-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होली पर पूर्वाेत्तर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होली पर पूर्वाेत्तर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिहार, कोलकाता, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को होली में घर जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। 31 मार्च तक ट्रेनों में सभी सीटें फुल हैं। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 150 से ऊपर चल रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शनिवार को आनंद विहार से चलकर गाजियाबाद होते हुए बनारस तक जाएगी। हालांकि इस ट्रेन में वेटिंग 60 से ऊपर पहुंच चुकी है। जनरल बोगी की तो हालत और खराब है यात्रियों को ट्रेन में पांव रखने की जगह नहीं है।
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक हरीश कुमार ने बताया कि दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर-प्रयागराज-मुगलसराय के रास्ते बिहार को जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 31 मार्च तक वेटिंग चल रही है। सबसे ज्यादा 22-23 मार्च को भीड़ है। सिवान, छपरा जाने वाली ट्रेन में नो-रूम है।
होली स्पेशल 21 से चलेगी
होली स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से बनारस के लिए चलेगी। गाड़ी नंबर 4080 बनारस होली एक्सप्रेस 21 मार्च को आनंद विहार से चलकर गाजियाबाद 20 बजकर 08 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ और मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ होकर सुबह नौ बजे के बाद पहुंचेगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन में 21 मार्च को 60 से अधिक वेटिंग चल रही है। इसके अलावा आनंद विहार से गाजियाबाद होकर गोरखपुर के लिए भी ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
22- 23 मार्च को ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
22 मार्च
ट्रेन वेटिंग
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 186
श्रमजीवी एक्सव्रेस 165
सदभावना एक्सप्रेस 135
लिच्छवी नोरूम
महानंदा 137
फरक्का 203
बनारस एकप्रेस 139
-- -- --
23 मार्च
ट्रेन वेटिंग
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 244
श्रमजीवी एक्सव्रेस 193
सदभावना एक्सप्रेस 145
लिच्छवी नोरूम
फरक्का 207
मालदा टाउन 146