फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special cleanliness drive in the city, will run for a month

एक महीना शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Fri, 12 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in the city, will run for a month
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : demo pic

शहर की सड़कों पर अब कचरा फैला नहीं दिखाई देगा। यूपी के मुख्य सचिव ने नगर निगमों को इसके लिए सख्त हिदायत दी है। इसको लेकर अब नगर निगम अगले एक महीने तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाएगा। निगम का स्वास्थ्य विभाग शहर में अंडरग्राउंड डस्टबिन, पक्के डलाब घर और टूटे चुके नालों का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन


आदेश चीफ सेक्रेटरी के हैं, लिहाजा निगम अधिकारियों ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने निगम के सभी अफसरों की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी।नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके यादव, जीएम जलकल संजय सिन्हा, सेनेट्री इंस्पेक्टर वीपी शर्मा, कविता त्यागी, जयद्रथ सिंह, पवन गुप्ता मीटिंग में शामिल रहे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि 16 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान के लिए आबादी के लिहाज से ऐसे एरिया चिह्नित किए जाएंगे जहां सफाई कर्मचारी कम है। उन्होंने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में जरूरत पड़ी तो आउट सोर्सिंग पर सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। आउट सोर्सिंग पर वाहन भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नालों की टूटी बाउंड्री को बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर कूड़ा फैला दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके लिए कवर्ड कूड़ा घर सड़कों से अलग हटकर बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने प्रताप विहार कूड़ा निस्तारण प्लांट में बिजली कनेक्शन लेकर जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। तीन अन्य स्थानों पर भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

इन कालोनियों में कर्मचारियों की संख्या है कम
नंदग्राम, हिंडन विहार, पटेल नगर, विवेकानंद नगर, संजय नगर, नेहरू नगर सेकेंड, वैशाली, शालीमार गार्डन, भोपुरा, अर्थला, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, करहेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed