{"_id":"592305354f1c1b5d1e535b85","slug":"special-buses-for-women-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए शहर में चलेंगी स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए शहर में चलेंगी स्पेशल बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
डीएम मिनिस्ती एस.
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। शहर में महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। डीएम मिनिस्ती एस. ने इस संबंध में पहल की है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को योजना की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम मिनिस्ती एस. के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्यों में जो सिटी बसें चलती हैं उनमें महिला कंडक्टर ही तैनात होती हैं।
विज्ञापन
ऐसी सिटी बसें गाजियाबाद में भी चलाने की प्लानिंग है। नगर निगम और परिवहन विभाग के सहयोग से यह बसें चलाई जाएंगी। कोशिश रहेगी कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही महिलाएं हाें। यदि महिला ड्राइवर नहीं मिलती है तो कंडक्टर महिला ही होगी। महिलाओं के कंडक्टर बनने से अपराधों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन