फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP Surendra Munni of Muradnagar, Modinagar fielded the ramkishore

सपा ने मुरादनगर से अब सुरेंद्र मुन्नी, मोदीनगर से रामकिशोर को उतारा

Sat, 21 Jan 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
SP Surendra Munni of Muradnagar, Modinagar fielded the ramkishore
सुरेंद्र मुन्नी - फोटो : अमर उजाला

गठबंधन पर बात बिगड़ी तो सपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी बरकरार रखे तो दो सीटों पर पुराने प्रत्याशियों के टिकट काटकर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतार दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी को मुरादनगर और वाणिज्यकर विभाग के सलाहकार और व्यापारी नेता रामकिशोर अग्रवाल को मोदीनगर से प्रत्याशी बनाया है। साहिबाबाद, लोनी और गाजियाबाद सीट पर सपा ने कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के हाथ में कमान आने के बाद से मुरादनगर सीट पर भी संशय बना हुआ था और और वही हुआ भी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। करीब 10 महीने से प्रत्याशी के रूप में तैयारी कर रहे दिशांत त्यागी का नाम काटकर सुरेंद्र कुमार मुन्नी को टिकट थमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीनगर में भी रामआसरे शर्मा करीब 10 महीने से तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट काटकर अब रामकिशोर अग्रवाल पर दांव खेला गया है। सपा ने रामकिशोर अग्रवाल को टिकट देकर वैश्य वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। 

रामकिशोर अग्रवाल वर्तमान में उद्योग व्यापार मंडल और भट्टा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह पूर्व में लगातार तीन बार गाजियाबाद महानगर के सपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामकिशोर अग्रवाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दोनों के ही निकट माने जाते हैं।

सपा के प्रत्याशी

SP Surendra Munni of Muradnagar, Modinagar fielded the ramkishore
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीड‌िया

विधानसभा क्षेत्र       प्रत्याशी
गाजियाबाद             डॉ.सागर शर्मा
साहिबाबाद             वीरेंद्र यादव
मुरादनगर             सुरेंद्र कुमार मुन्नी
मोदीनगर             रामकिशोर अग्रवाल
लोनी                   राशिद मलिक

पूर्व कांग्रेसी नेता सुरेंद्र कुमार मुन्नी की एंट्री से समाजवादी पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। मुन्नी के टिकट की घोषणा होने के कुछ घंटे बाद ही सपा के पूर्व प्रदेश सचिव फारूख चौधरी समर्थकों को लेकर विरोध जताने पहले मुरादनगर स्थित कार्यालय और फिर आरडीसी स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे।

उनके समर्थकों ने नारेबाजी कर फारूख सैफी को टिकट दिए जाने की मांग की। फारूख चौधरी का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी को पार्टी से बाहर किया जाए और मुरादनगर सीट पर उन्हें टिकट दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मुरादनगर सीट पर करीब 75 हजार मुस्लिम मतदाता है, बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। सपा जिला और महानगर अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में उन्होंने महिला नेता मधु चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

टिकट कटने के बाद सपा नेता ने 24 जनवरी को समर्थकों की बैठक बुलाई

SP Surendra Munni of Muradnagar, Modinagar fielded the ramkishore
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस दौरान लईक अहमद, जमील चौधरी, साजिद मंसूरी, अय्यूब सिद्दीकी, हनीफ, अबरार, कमल, सागर, रियाजूद्दीन, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। टिकट कटने के बाद सपा नेता रामआसरे शर्मा ने 24 जनवरी को समर्थकों की बैठक बुलाई है। बैठक में वह बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

चर्चा है कि वह निर्दलीय भी ताल ठोक सकते हैं। हालांकि उन्होंने फिलहाल इस संभावना से इंकार किया है। वह समर्थकों की बैठक में ही निर्णय लेने का दावा कर रहे हैं।

टिकट कटने पर प्रतिक्रिया
पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत कर काम कर रहा था। पार्टी ने उनसे ज्यादा भरोसा शायद रामकिशोर अग्रवाल में जताया होगा, जिसकी वजह से उन्हें टिकट दिया गया है। -रामआसरे शर्मा, पूर्व प्रत्याशी, मोदीनगर विधानसभा।

क्षेत्र की जनता चाहती है कि चुनाव लडूं। वर्तमान परिस्थितियों पर सलाह के लिए 22 जनवरी को समर्थकों की मीटिंग बुलाई है। टिकट कटे या रहे, जनता कहेगी तो चुनाव जरूर लडूंगा।- दिशांत त्यागी, सपा के पूर्व प्रत्याशी, मुरादनगर विधानसभा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed