फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sp hiking for kisan

पद यात्रा निकालकर बढ़ती महंगाई और तीन कृषि कानूनों का किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
sp hiking for kisan
सपाइयों ने बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली पद यात्रा
विज्ञापन

साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई और तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पदयात्रा निकाली। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने और महिलाओं के साथ अपराध बढ़ने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन भी दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर जाने से रोका।

सपा कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष एवं साहिबाबाद प्रभारी मनमोहन झा गामा के नेतृत्व में लिंक रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ता यात्रा निकालते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर पहुंचे और किसानों को समर्थन पत्र दिया। मनमोहन झा गामा ने कहा कि जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से अब तक सिर्फ जनविरोधी नीतियां बनाई गई हैं। सरकार रोजगार देने में असफल रही। केंद्र सरकार का प्रत्येक निर्णय आमजन विरोधी रहा। 104 दिनों से किसान आंदोलन करते हुए सड़कों पर हैं, कई अन्नदाताओं की मौत हो गई है, इसके बाद भी सरकार चुप्पी साधे है। इस मौके पर जब्बार मलिक, सुनील यादव, आसिफ चौधरी, प्रमोद यादव, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed