फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Someone take me to the hospital, it's hurting, come

Ghaziabad News: कोई मुझे अस्पताल ले जाओ दर्द हो रहा है, आ जाओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Someone take me to the hospital, it's hurting, come
आग में झुलसा घायल मुकेश कुमार।
लोनी। कोई मुझे अस्पताल ले जाओ दर्द हो रहा है, आ जाओ रोते हुए आग में झुलसे अंकित घर के बाहर सड़क किनारे बैठ बोलने लगे। उनके पास खड़े मुकेश भी दर्द में कराह रहे थे। लोग दोनों का वीडियो बना रहे थे। एंबुलेंस आने में देरी होने पर आसपास के लोगों में रोष बढ़ गया। लोग अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाने लगे।
विज्ञापन


घर में लगी आग को बुझाने के बाद आसपास के लोग अंदर घर में घुसे और आग में झुलसे लोगों को बाहर निकालने लगे। तभी पुलिस भी पहुंच गई। एक-एक कर घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। लोगों ने घर से अंकित और मुकेश को बाहर निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया। सड़क किनारे एक पड़ोसी ने अपने घर से खाट निकालकर बिछा दी। दोनों को खाट पर बैठा दिया। दोनों आग में झुलस चुके थे। आग में झुलसने के बाद अंकित और मुकेश दर्द में कराहने लगे। आसपास के कुछ लोग दोनों घायलों के वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लोग एंबुलेस को फोन करने लगे। पड़ोसी सोनू प्रजापति ने बताया कि लोग एंबुलेस को फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं मिला। करीब 10 मिनट तक घायल घर के बाहर दर्द में चिल्लाते रहे। फोन नहीं मिलने पर आसपास के लोग अपने वाहनों से घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाने लगे। कुछ देर बाद एंबुलेस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि अगर लोग एंबुलेस का इंतजार करते रहते, तो मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन


पल भर में तीन की मौत

11:30 बजे घर में धमाके के चलते आग लगी

11:40 बजे लोग आग बुझाने में जुट गए

11:45 बजे पुलिस को सूचना मिली

12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची

12:10 बजे घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू हुआ

12:07 पर दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना मिली

12:30 बजे अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed