{"_id":"5d4daae28ebc3e6cc60b493e","slug":"smugling-of-wine-ghaziabad-city-news-gbd1820608192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल में छिपाकर हो रही थी शराब तस्करी, ४२० पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल में छिपाकर हो रही थी शराब तस्करी, ४२० पेटी बरामद
विज्ञापन
दाल में छिपाकर हो रही थी शराब तस्करी, 420 पेटी बरामद
गाजियाबाद। दाल के बीच में छिपाकर शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान ट्रक से शराब की 420 पेटियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक हरियाणा से तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर व फूड इंडस्ट्री के मालिक को भी मुकदमे में नामजद किया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शराब तस्करी से जुड़ा एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो ट्रक में दाल के बीच शराब छिपाकर तस्करी कर रहा है। बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य दाल के बीच शराब छिपाकर दिल्ली के रास्ते बिहार ले जाने वाले हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और कविनगर थानाक्षेत्र के आत्माराम स्टील तिराहे के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक की तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें दाल लदी थी। दाल के कट्टे हटवाए गए तो उनके बीच अंग्रेजी शराब की 420 पेटी रखी मिलीं।
ट्रक मालिक चलाता है तस्कर गिरोह
पुलिस के मुताबिक मौके से मंजीत शर्मा पुत्र ओम कैलाश व महेश पुत्र धर्म सिंह व निवासीगण शास्त्री कॉलोनी समालखा, पानीपत तथा कुलदीप पुत्र नरेंद्र निवासी गांव बिलासपुर थाना समालखा को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक मालिक सुनील पुत्र सुभाषचंद्र निवासी बिलासपुर अपने साथियों के साथ शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर, फूड इंडस्ट्री का मालिक भी नामजद
सुनील व उसके साथी जयवीर सरपंच निवासी बिलासपुर, नरेंद्र कश्यप निवासी नई अनाज मंडी समालखा, तिरुपति फूड इंडस्ट्री का दाल मालिक निवासी बी-17 लॉरेंस रोड, नई दिल्ली तथा गोहाना आसाम रोड कैरियर्स ट्रांसपोर्ट का मालिक निवासी सिंधु गांव कट केसामने दिल्ली-40 गिरोह में शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।