{"_id":"66521f1e8be6666aa8076679","slug":"smuggler-of-interstate-gang-arrested-with-one-quintal-of-ganja-in-hapur-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: एक क्विंटल गांजे के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर गिरफ्तार, 52 लाख रुपये बताई जा रही है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: एक क्विंटल गांजे के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर गिरफ्तार, 52 लाख रुपये बताई जा रही है कीमत
Sat, 25 May 2024 10:56 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 25 May 2024 10:56 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स को सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप मेरठ लाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर स्थित ततारपुर कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान तस्कर हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना देहात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 स्थित ततारपुर कट के पास से 1.05 क्विंटल गांजा पाउडर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत से करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से कैंटर में छिपाकर गांजे की खेप मेरठ ले जा रहा था।
विज्ञापन
टास्क फोर्स टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हापुड़ देहात और एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स को सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप मेरठ लाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर स्थित ततारपुर कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच करने पर कैंटर में एक क्विंटल पांच किलो गाजा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद के थाना मुरादनगर, शाहपुर का निवासी गजेंद्र है। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कैंटर और 2490 रुपये भी बरामद किए हैं। जबकि गिरफ्तार आरोपी का साथी शाहपुर निवासी राजेंद्र और जिला मेरठ के फाजलपुर रोहटा रोड का मोहित कुमार उर्फ मास्टर अभी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन