फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City proposed public updates on Facebook

जनता के सुझाव पर अपडेट होगा स्मार्ट सिटी प्रपोजल

Thu, 19 Jan 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Smart City proposed public updates on Facebook
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। दो बार स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हो चुके गाजियाबाद ने एक बार फिर स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल विभाग नगर निगम ने अब पुरानी एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) को केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर अपलोड कर इस पर जनता से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन


लोग https//mygov.in/group-issue/suggestion-smart-city-proposal-ghaziabad-round 3 पर जाकर भी राय दे सकेंगे। जनता से मिलने वाली राय पर प्रपोजल में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


बीते साल स्मार्ट सिटी प्रपोजल में वैशाली-कौशांबी और आंशिक महाराजपुर का 1078 एकड़ का क्षेत्र ‘एरिया बेस्ड डेवलपमेंट’ के लिए चुना गया था। कंसलटेंट फर्म और निगम अफसरों ने 1897 करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी में विभिन्न योजनाओं को लागू करने का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 1275 करोड़ रुपया सीवर, सड़क, नाली, खड़ंजे, आदि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। 541 करोड़ रुपया ट्रांसपोर्ट को सुदृढ़ बनाने, बेहतर विद्युत व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्यों पर खर्च की प्लानिंग की गई थी।

बेहतर प्रपोजल तैयार करने के बावजूद दूसरे चरण की दौड़ से भी नगर निगम बाहर हो गया था। इस बार निगम को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने का तीसरा मौका मिल रहा है। ऐसे में नगर निगम अब पुराने स्मार्ट सिटी प्रपोजल में संशोधन की गुंजाइश तलाश रहा है, ताकि पुरानी गलतियों में सुधार कर और बेहतर प्रपोजल तैयार किया जा सके।


अधिकारी बोले
इस बार एससीपी में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए नया क्षेत्र चुना जाएगा। फिलहाल पुराने एससीपी पर जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। केंद्र सरकार की माई जीओवी वेबसाइट पर जाकर अच्छे सुझाव दें। ताकि उन्हें नई एससीपी में शामिल किया जा सके। 31 मार्च तक यह एससीपी केंद्र सरकार को भेजा जाना है।  - एसएस चौहान, सहायक नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed