{"_id":"68a77d3568d6eaf03c06a388","slug":"six-year-old-girl-accused-of-rape-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8933-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ी निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक पर अपनी छह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। 21 अगस्त की सुबह उनके बच्चे घर पर अकेले थे। एक अंजान युवक दरवाजा खुला देखकर उनके घर में घुसा और उनकी छह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उनकी पत्नी अचानक घर पहुंच गईं और युवक को पकड़ कर बंद कर दिया। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर थाने ले गए। तभी कुछ देर बाद युवक के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए और उन्होंने बेटे को बंद कर मारपीट करने का आरोप लगा दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में बच्ची के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।