फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six people were cheated of two and a half lakh rupees on the pretext of earning money

Ghaziabad News: कमाई का झांसा दे छह लोगों से ढाई लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six people were cheated of two and a half lakh rupees on the pretext of earning money
मोदीनगर। जगतपुरी कॉलोनी निवासी महिला ने नेटवर्क मार्केटिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर छह लोगों से 2.47 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने एसीपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी माला देवी, संगीता के अलावा मेरठ के गांव जुल्हैड़ा निवासी अर्चना और वहीं के गांव गणेशपुर निवासी अरविंद कुमार और गाजियाबाद के सिहानी निवासी मुकेश देवी सहित कई लोग शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात जगतपुरी कॉलोनी निवासी एक महिला से हुई। महिला ने उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग में टीम बनाकर मोटी कमाई करने का झांसा दिया। आरोपी महिला और उसके साथी ने उनसे सिक्योरिटी के नाम पर 2.47 लाख रुपये जमा करा लिए। झांसा दिया गया कि एक माह का समय पूरा होने पर उनके खाते में रकम आने लगेगी। मगर कई माह बाद भी उनके खाते में कोई रकम नहीं आई। उन्होंने आरोपी महिला से अपनी रकम वापस मांगी तो वह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed