फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six month old child TB infected, there is no treatment in the district

Ghaziabad News: छह महीने का बच्चा टीबी संक्रमित, जिले में नहीं है इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Six month old child TB infected, there is no treatment in the district
गाजियाबाद। लोनी में छह महीने के बच्चे में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे का वजन छह किलोग्राम है। उसका इलाज दिल्ली में कराया जाएगा। जिले में 14 किलोग्राम से कम वजन के मरीजों की दवाई क्षय रोग विभाग के पास नहीं है, इसलिए बच्चे का इलाज विभाग दिल्ली से कराएगा। संक्रमित बच्चे का वजन चार किलोग्राम है, उसकी मां भी टीबी संक्रमित है। इसकी सूचना शासन को भेजी गई है। पहली बार जिले में छह महीने के बच्चे में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीएम सक्सेना का कहना है कि दिल्ली से बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया है। लोनी में कार्यरत क्षेत्रीय कर्मचारियों को बच्चे की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि कम उम्र के बच्चे में पहली बार टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रयास किए जा रहे हैं कि यदि भविष्य में दोबारा होता है तो बच्चे का उपचार जिले में ही किया जा सके। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इस समय विभाग सक्रिय खोज टीबी अभियान चला रहा है। इसी दौरान बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed