{"_id":"58825ba34f1c1bbb76efdfb6","slug":"sister-school-teacher-does-not-come-from-the-old-lock-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीचर दीदी के नहीं आने से स्कूल में लटका रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर दीदी के नहीं आने से स्कूल में लटका रहा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के गेट का ताला नहीं खुलने पर बाहर खडे़ बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय के गिरते शैक्षिक स्तर की एक कहानी शुक्रवार सुबह देखने को मिली। नगर क्षेत्र के हरसांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे सुबह 9.15 बजे ही स्कूल पहुंच गए, लेकिन टीचर दीदी के नहीं आने से सुबह 9.45 बजे तक स्कूल के गेट पर ताला ही लटका रहा। कड़ाके की सर्दी में पढ़ने को घर से निकले बच्चे स्कूल के बाहर गली में इंतजार करते हुए मिले।
करीब 35 बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय के बाहर प्रशिक्षण के लिए आई एक बीटीसी प्रशिक्षक भी स्कूल का ताला खुलने की राह देखती रही। स्कूल शिक्षिका के 9.45 मिनट पर आने के बाद स्कूल का ताला खुल सका।
उससे पहले बच्चे ठिठुरन के बीच स्कूल के बाहर गली में खेलते हुए तो कई बच्चे स्कूल गेट पर ही खड़े होकर इंतजार करते रहे। डीएम के आदेश पर पिछले सप्ताह ही स्कूलों का समय बदलकर 9.30 बजे किया गया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद बेसिक स्कूलों के शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। बीएसए लालजी यादव ने कहा कि स्कूल समय से नहीं खुलने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।