फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Show a spirit of patriotism by giving blood

खून देकर दिखाएंगे देशभक्ति का जज्बा

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Show a spirit of patriotism by giving blood
रक्‍तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान में इस बार 15 अगस्त को भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें से एक एमएमजी अस्पताल में और दूसरा पटेलनगर में लगाया जाएगा।हर देशवासी 70वें स्वतंत्रता दिवस को अपने-अपने ढंग से मनाने की तैयारी कर रहा है। कुछ लोग ऐसे हैं जो आजादी का जश्न अपना लहू देकर मनाने का मन बन चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे देशभक्तों के लिए स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को एमएमजी अस्पताल में सुबह 10 बजे से दो बजे तक और नेहरू युवा केंद्र द्वारा डी-5 पटेलनगर में सुबह दस बजे से 2 बजे तक लगाया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।बड़ी संख्या में आएंगे युवानेहरू युवा केंद्र द्वारा पटेलनगर में लगाए जाने वाले कैंप में कई जिलों के युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्यवक उमेश साहनी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडल का भी सहयोग रहेगा। इस कैंप के लिए युवाओं का उत्साह पहले से ही काफी दिख रहा है। उन्होंने बताया कि अभी गाजियाबाद में युवा केंद्र के आठ-दस जिलों के वालंटियर्स मौजूद हैं। इन वालंटियर्स की अभी ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लड़के-लड़कियों को मिलाकर 90 से अधिक वालंटियर्स हैं। यह मुजफ्फररनगर, अमरोहा, संभल, गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जिलों से आए हैं और इनमें से कुछ ने पहले से ही रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उमेश साहनी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स हमेशा जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करते हैं। खुद उन्होंने 20 से अधिक बार रक्तदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed