{"_id":"6839e0b1a83891eae30d1198","slug":"shopkeeper-was-shot-in-loni-after-he-asked-for-money-for-juice-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुकानदार ने मांगे पैसे... बदमाश ने मारी गोली, भीड़ के बीच फायरिंग करते हुए फरार, दिल्ली से निकला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुकानदार ने मांगे पैसे... बदमाश ने मारी गोली, भीड़ के बीच फायरिंग करते हुए फरार, दिल्ली से निकला कनेक्शन
Fri, 30 May 2025 10:19 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 May 2025 10:19 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां जूस के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी तनवीर फरार हो गया है।
विज्ञापन
गोली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित जगमाल की समाधि के सामने बदमाश ने जूस के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के घुटने में लगी है। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
आर्य नगर कॉलोनी निवासी हसन मेहंदी पुत्र राबी हसन ने पुलिस शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका छोटा भाई शोएब (22) दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित जगमाल की समाधि के पास अपनी कैप और बेल्ट की दुकान पर बैठा था। तभी बगल में पवन अपने ठेले पर जूस बेच रहा था। पवन के ठेले पर तनवीर अहमद जूस पीने आया। जूस पीने के बाद वह जूस का पैसा नहीं दे रहा था। जूस के पैसे मांगने पर तनवीर लड़ाई झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
शोएब ने लड़ाई करने से मना किया। इसके बाद तनवीर अहमद ने पिस्टल निकालकर शोएब को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली शोएब के घुटने में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी तनवीर अहमद बोला कि वह मयूरूद्दीन की औलाद है।
विज्ञापन
दिल्ली के भजनपुरा में सभी लोग तनवीर के नाम से डरते हैं। इसके बाद वह हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गया। घटना के दौरान हसन मेंहदी और मन्नू मौजूद थे। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।