फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shop employee raped a minor, arrested

Ghaziabad News: दुकान के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Shop employee raped a minor, arrested
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के एक फ्लैट में 14 साल की नाबालिग से पड़ोस की इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान के कर्मचारी (50) धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को किसी से घटना बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिवार के लोगों को आरोपी की करतूत का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मासूम की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

पिता ने ने पुलिस को शिकायत दी कि घर के पास दुकान पर काम करने वाले अनीस अहमद (50) ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसने पिता की चाय में जहर मिलाकर मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई। आरोप है कि अनीस ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को उसके पेट में दर्द होने पर पिता को सारी घटना बताई। इसके बाद पिता और अन्य परिवारजन उसे अस्पताल ले गए, जहां नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। इंदिरापुरम कोतवाली में पुलिस को लिखित शिकायत देकर दुष्कर्म और एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर तुरंत आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की तबीयत के बारे में चिकित्सकों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed