फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   She does not control the tongue: Shivpal Yadav

मायावती का जुबान पर कंट्रोल नहीं : शिवपाल यादव

Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
She does not control the tongue: Shivpal Yadav
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का जुबान पर कंट्रोल नहीं है। उन्हें अपनी भाषा पर ध्यान देने की जरूरत है। दयाशंकर की मां, बेटी और पत्नी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं और न ही मायावती को टिप्पणी करने का अधिकार है। उन्होंने यह बात राजेंद्र नगर स्थित आचार्य प्रमोद कृष्णम् के निवास पर मुलाकात करने के बाद कही।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि किसी भी महिला पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बसपा को दयाशंकर के परिवार पर हमला नहीं करना चाहिए था। दयाशंकर के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दयाशंकर की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दयाशंकर की पत्नी स्वाति की शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी। दोषी कार्रवाई से नहीं बचेंगे। इस दौरान उन्होंने कैराना मामले में संतों की ओर से सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए ही सरकार ने संतों से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था, जो मुख्यमंत्री के पास है। रिपोर्ट में जिस भी पार्टी के नेताओं के नाम हैं, सब सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह आयार्य प्रमोद कृष्णम का आशीर्वाद लेने के लिए उनके निवास पर आए हैं।

 भाजपा पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया
लोक निर्माण मंत्री ने भाजपा पर प्रदेश का माहौल खराब करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैराना घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन संतों की रिपोर्ट में असल स्थिति सामने आ गई। प्रदेश का माहौल खराब करने वालों पर सरकार कार्रवाई करेगी।


 सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखती है सपा
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखती है। कोई भेदभाव नहीं हुआ और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं शुरू की गईं। जनता उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सपा को फिर से चुनेगी। बसपा की सरकार में प्रदेश में लूट मची थी और सपा के आने के बाद विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed