फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shakeel, who was in jail for 11 years on murder charges, wrote a book...

Ghaziabad News: खोड़ा में अकेले रह रहे बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shakeel, who was in jail for 11 years on murder charges, wrote a book...
खोड़ा। थाना क्षेत्र के नेहरू गार्डन में बुधवार शाम 58 साल के दिनेश मिश्रा की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी बुजुर्ग के शव को कमरे में खाट पर उल्टा छोड़कर भाग गए। बहन मधु ने खाट पर शव पड़ा देखा तो चीख निकल गई। पुलिस को कमरे से हत्या में इस्तेमाल चाकू नहीं मिला। बहन ने पड़ोस के दो लोगों पर धमकी देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना बांगरमऊ में जसरापुर गांव के दिनेश कुमार मिश्रा (58) वर्ष खोड़ा के नेहरू गार्डन में पिछले दो साल से अकेले ही अमन चौहान नाम के युवक के घर में किराए पर रहते थे। वह एक प्राॅपर्टी डीलर के पास काम करते थे। उनका बेटा दिल्ली द्वारका में जबकि भाई खोड़ा के प्रगति विहार में रहता है। बुधवार को काम से लौटकर शाम के समय कमरे में खाट पर सो रहे थे। उनके पड़ोस में बहन मधु सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं। कुछ देर बाद मधु कमरे में गईं तो दरवाजा खुला देखकर उन्हें शक हो गया। कमरे में जाकर कई बार आवाज लगाई लेकिन उन्होंने भाई को पलटकर देखा तो खून निकलता देखकर होश उड़ गए। वह चीखते हुए बाहर भागी और शोर मचाया। पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। तुरंत बेटा रितिक कमरे में पहुंचा और शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बुजुर्ग की पीठ में चाकू लगा था जिससे काफी खून बह चुका था। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की बहन ने जिस पर आरोप लगाया है। उसका पता करके जल्द पूछताछ होगी।
विज्ञापन

दिनेश के साथ हर कोई कमरे में आकर बैठता था
नेहरू गार्डन में मकान मालिक अमन चौहान के कमरे में दिनेश मिश्रा अकेले रहते थे। इस कमरे का दरवाजा बाहर गली की तरफ खुलता है। बहन का कहना है कि हर कोई व्यक्ति भाई के पास आकर बैठता था। पिछले दिनों एक महिला ने शराब पीने के विवाद में भाई को मारने की धमकी दी थी। तब उन्होंने समझाकर शांत कराया था। ऐसे में पुलिस यह पता करने में लगी है कि घटना से पहले कौन-कौन उनसे कमरे में मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी में सीसीटीवी से साक्ष्य एकत्रित

पुलिस की एक टीम कालोनी में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे कोई जानकार का हाथ हो सकता है। कोई अजनबी यदि कमरे में घुसता तो बुजुर्ग उसका विरोध जरूर करते और इसका शोर कालोनी के लोगों को जरूर सुनाई देता। मगर किसी जानकार के शामिल होने की संभावना में ऐसा नहीं हुआ और आरोपी हत्या करके आसानी से भाग निकला। एसीपी का कहना है कि पुलिस बहन की तहरीर पर हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed