फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sex racket exposed

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत छह महिलाएं गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
sex racket exposed
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत छह महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर पुलिस ने प्रताप विहार में छापामारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट संचालिका सहित छह महिलाओं व एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संचालिका कमीशन पर अपने फ्लैट में जिस्मफरोशी कराती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा है।
विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि प्रताप विहार सेक्टर-12 में सेक्स रैकेट चल रहा है। महिला पुलिस के साथ मुखबिर द्वारा बताए फ्लैट में छापामारी की गई तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर संचालिका सहित छह महिलाओं के अलावा एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन

संचालिका समेत तीन महिलाएं पहले भी जा चुकी हैं जेल
पुलिस के मुताबिक सभी महिलाएं विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि ग्राहक कविनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला सागर कश्यप है। संचालिका कमीशन पर अपने ही फ्लैट में जिस्मफरोशी कराती है। संचालिका सहित तीन महिलाएं पूर्व में भी जेल जा चुकी हैं। संचालिका नशीले पदार्थ की तस्करी में भी गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा गोरखधंधा
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रताप विहार में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा लंबे अरसे से चला आ रहा था। बदनाम होने के चलते स्थानीय लोग पता बताने तक में हिचकने लगे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि संचालिका जेल से आते ही फिर से गोरखधंधा शुरू कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed