मॉल में देह व्यापार: स्पा सेंटर में कदम रखते ही शर्म से झुक गईं सबकी नजरें, इस स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां
वैशाली सेक्टर तीन में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने गुरुवार रात छापा मारा। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इस दौरान दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने गुरुवार रात छापा मारा। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13100 रुपये भी बरामद किए गए हैं। स्पा संचालक फरार है।
एसीएम द्वितीय निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि महागुन मॉल के बेसमेंट स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। इस मामले में एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा था। शिकायत व वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना सही मिलने पर कौशांबी और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा।
इस दौरान दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम ने मौके से नितिन निवासी मंडावली दिल्ली, राशिद अल्वी निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, अजय कुमार निवासी सीमापुरी, कुनाल कुमार निवासी साहिबाबाद, अंकित निवासी न्यायखंड इंदिरापुरम समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। स्पा सेंटर में दिल्ली और गाजियाबाद के ग्राहक आते थे। संचालक वाट्सएप के माध्यम से कॉल कर ग्राहकों से बात करता था। संचालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में छापे के दौरान दिल्ली की युवतियां मिली हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि संचालक उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच देकर यहां लाया था। कुछ दिनों से युवतियों ने आना शुरू किया था। पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस अभी और छानबीन कर रही है।