फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sewerage problem is not getting resolved in Vijayanagar

Ghaziabad News: विजयनगर में दूर नहीं हो रही सीवर की समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sewerage problem is not getting resolved in Vijayanagar
गाजियाबाद। विजयनगर में सीवर की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। जगह-जगह सीवर लाइन के लीकेज से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अब गर्मी आ गई है। ऐसे में लीकेज से फैल रहे सीवर से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या से सबसे ज्यादा क्रिश्चन नगर बागू, सुदामापुरी, अकबरपुर बहरामपुर के 10 हजार से अधिक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि करीब 10 साल पहले यहां सीवर लाइन डाली गई थी। तब से अब तक तेजी से आबादी बढ़ी है और घरों की संख्या भी बढ़ी है। जो सीवर लाइन डाली गई वह कई घरों से कनेक्ट नहीं की गई है। जगह-जगह लाइन ओवरफ्लो हो रही है। स्थानीय निवासी अनुज शर्मा का कहना है कि यह बड़ी समस्या बन गई है। इसके समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। समाधान कोई नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने बताया कि गलियों में फैल रहे सीवर से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सदर विधायक संजीव शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। नगर निगम के अधिकारियों को सीवर समस्या का समाधान कराने के लिए कहा गया है। वहीं, जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि सीवर की सफाई का काम कराया जा रहा है। लाइनपार क्षेत्र में मशीन लगाई गई है। जहां से भी शिकायत आती है, वहां मशीन भेजकर सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed